अभी इस ब्‍लॉग में कविता लता (काव्‍य संग्रह)प्रकाशित है, हम धीरे धीरे शील जी की अन्‍य रचनायें यहॉं प्रस्‍तुत करने का प्रयास करेंगें.

परिचय

स्व. पं. शेषनाथ शर्मा ‘शील’
पिता - स्व. कुजबिहारी लाल दुबे
माता - स्व. पार्वती दुबे
जन्म - पौष शुक्ल द्वादशी संवत् 1968, 14 जनवरी 1914 जांजगीर, छत्तीसगढ़
शिक्षा - स्वाध्याय द्वारा, संस्कृत, बंगला, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी एवं हिन्दी साहित्य का अध्ययन, संगीत व ज्योतिष का ज्ञान
प्रकाशन - ‘सुकवि’ कानपुर से प्रकाशित पत्रिका में 1926 में प्रथम कविता प्रकाशित. ‘काव्यकलाधर’ राष्‍ट्रधर्म, अग्रदूत, संगीत, सुधा, विशालभारत आदि पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशन.
आकाशवाणी से रायपुर से प्रसारण:-
कृतियॉं- 1. कविता लता : प्रकाशित
2. रवीन्द्र दर्शन : प्रकाशित
3. स्वरिता : संगीत स्वरलिपि
4. चिन्तिता : निबंध स्वरलिपि
5. बनमाला : छत्तीसगढ़ी रचनायें अप्रकाशित